- Hindi News
- देर रात दुकान में सेंध लगाते नाबालिगों को लोगों ने पकड़ा
देर रात दुकान में सेंध लगाते नाबालिगों को लोगों ने पकड़ा
पुलिसशहर में कड़ी चौकसी के कितने ही दावे करती हो, लेकिन चोरों के आगे सारे इंतजाम खोखले साबित हो रहे हैं। चोर एक के बाद एक दुकानों को निशाना बना रहे हैं। परंतु इस बार पुलिस के भरोसे रहते हुए लोगों ने खुद चोरों को पकड़ा है। मामला ओल्ड डीसी रोड स्थित गुरुद्वारे के पास का है। रात को करीब 3 बजे तीन नाबालिग एक बालिग युवक गुरुद्वारे के पास स्थित जूतों की दुकान में सेंध लगा रहे थे। इसी दौरान लोगों को पता चल गया। उन्होंने चोरों को पकड़कर छित्तर परेड की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
दीपक कुच्छल निवासी ओल्ड डीसी रोड ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी गुरुद्वारे के पास जूतों की दुकान है। बुधवार रात को वह दुकान बंद करके घर गया था। परंतु देर रात करीब 3 बजे तीन बालिग एक बालिग युवक ने उसकी दुकान में सेंध लगा दी।
चोर को चोरी करते हुए उन्होंने देख लिया और आवाज लगाकर चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरों की लोगों ने पहले जमकर छित्तर परेड की और फिर उन्हें सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया कि दीपक कुच्छल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत दिनों गोहाना रोड पर दो दुकानों में चोरों ने सेंध लगा दी थी। जांच में चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुए मिले थे। इन चोरों की उम्र 13 से 15 साल के बीच लग रही थी। ऐसे में अब पुलिस पकड़े गए नाबालिग चोरों से उक्त घटना के बारे में भी पूछताछ कर सकती है।
^ओल्ड डीसी रोड से चार चाेरों को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों में से तीन नाबालिग एक बालिग है। मामले में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।\\\'\\\' दीपक,सिविललाइन थाना प्रभारी।
सोनीपत | ठंडबढ़ते ही जिले में ट्रांसफार्मर चोर सक्रिय हो गए हैं। बीते दिनों चोरों ने जहां दो दिन में कई गांवों से 5 लाख रुपए के ट्रांसफार्मर चोरी किए थे वहीं, अब चोरों ने एक रात में दो गांवों में ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। जाहरी गांव से जहां चोर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। वहीं नैना ततारपुर गांव से चोरों ने 16 केवीए ट्रांसफार्मर की क्वायल चोरी कर ली। मामले की शिकायत निगम के अधिकारियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जाहरी गांव में चाेरों ने विनोद किसान के खेत से