शिकायत के बाद शिक्षकों को राहत
सोनीपत | हरियाणाप्रांत अध्यापक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश आकाश ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई वेबसाइट हर समाधान से शिक्षकों का लंबे समय से लटका मामला सुलझने की आस दिखी है। उन्होंने इस वेबसाइट पर एडिड स्कूलों के ड्राइंग पीटीआई अध्यापकों के छठे वेतन मान के संशोधित ग्रेड पे का एरियर भुगतान नहीं होने पर शिकायत की थी। उन्हें उसके जवाब में हाल ही में जो पत्र मिला है, वह इन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने बताया कि लेटर में निदेशक सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा पंचकुला से एडिड स्कूलों में कार्यरत सी एंड वी कैटेगरी के ड्राइंग पीटीआई अध्यापकों को संशोधित ग्रेड पे एरियर का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।