टेनिस में देवेश ने जीता रजत पदक
सोनीपत | रतनगढ़माजरा स्थित सर छोटूराम स्कूल के जूनियर स्टार खिलाड़ी देवेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेलेंट सीरिज टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 दिसंबर को सोनीपत जिले के गांव बिलबिलान स्थित टेनिस अकादमी में किया गया। दिवेश का गुरूवार को स्कूल पहुंचने पर चेयरमेन जगदीश लोहचब, बिमला दहिया, प्रिंसिपल बीके सारस्वत ने भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी। चेयरमेन जगदीश लोहचब ने बताया कि जूनियर स्टार दिवेश इससे पहले कई स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चूका है।
सोनीपत. विजेताखिलाड़ी को सम्मानित करता स्कूल का स्टाफ।