इंटर कॉलेज बेसबाॅल प्रतियोगिता 28 से
सोनीपत| इंटरकॉलेज महिला बेसबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से हिंदू कन्या कॉलेज में किया जाएगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में नौ कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। कॉलेज प्रिंसिपल आरके गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर पांच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर फाइनल के बाद अंतर विवि स्पर्धा के लिए एमडीयू की टीम का चयन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है, जिसमें शामिल प्राध्यापिका सुनीता, रचना गुप्ता, नीना गुप्ता, नीलम देशवाल, नीतू सांगवान, ज्योति एवं पंकज कुमार आदि शामिल है।