- Hindi News
- निगम उपभोक्ताओं को देगा मीटर, दलालों से छुटकारा
निगम उपभोक्ताओं को देगा मीटर, दलालों से छुटकारा
बिजलीनिगम एक बार फिर उपभोक्ताओं को सस्ते बिजली मीटर उपलब्ध कराने जा रहा है। नया कनेक्शन लेने वालों को अब बाजार के साथ निगम के स्टोर से भी मीटर मिल सकेगा।
निगम के मीटर बाजार के मुकाबले सस्ते बताए जा रहे हैं। इससे पहले निगम के स्टोर में बिजली मीटरों की भारी किल्लत होने की वजह से नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को मीटर नहीं मिल रहे थे। निगम ने इन मीटरों के उपलब्ध होने पर उपभोक्ताओं के लिए दोनों विकल्प खुले कर दिए हैं, जिसमें पहले विकल्प में तो उपभोक्ता चाहे तो निगम स्टोर से बिजली मीटर ले सकता है। जबकि दूसरे विकल्प में उपभोक्ता चाहे तो बाहर से बिजली का मीटर भी खरीदकर निगम कार्यालय में जमा करा सकता है।
येहोगा फायदा : निगमके अधिकारिक सूत्रों की माने तो मीटर निर्माता कंपनी जिनिस ने निगम से करीब 30 हजार नए बिजली मीटरों की टेस्टिंग कराई है। इन मीटरों को भी उपभोक्ता बाजार से खरीदकर निगम द्वारा लगवा सकते हैं। लेकिन इनके बाजार और निगम के रेट में फर्क बताया जा रहा है।
स्टोरसे मिलेगा मीटर : निगमद्वारा इससे पहले केवल एम सीओ (मीटर चेंज आर्डर) पर ही स्टोर से बिजली मीटर उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाता था। इसके लिए निगम कार्यालय में उपभोक्ताओं को एक निश्चित राशि जमा करानी होती है। इसके बाद ही उपभोक्ता के घर पर बिजली मीटर लगाया जाता है। निगम द्वारा यह व्यवस्था स्टोर में बिजली मीटरों की किल्लत होने पर अमल में लाई गई थी। अब सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को निगम मीटर उपलब्ध कराएगा। इससे जहां उपभोक्ताओं को सुविधा होगी।
उपभोक्ता चाहे तो स्टोर से भी मीटर ले सकते हैं और बाजार से भी खरीद सकते हैं। उनके लिए दोनों विकल्प खुले रखे गए हैं। अस्थायी व्यवस्था के तहत पहले स्टोर से नया कनेक्शन लेने पर बिजली मीटर उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से लेने की सलाह दी जाती थी। उपलब्ध रहने पर निगम पहले भी मीटर देता था।\\\'\\\' एसएनशर्मा, एसईबिजली निगम, सोनीपत।
बिजली वितरण निगम के स्टोर से उपभोक्ता को सिंगल फेज के मीटर के लिए 1100 रुपए चार्ज देना पड़ेगा। इसमें मीटर टेस्टिंग भी शामिल होगी। इसके साथ मीटर बाक्स 30 मीटर लंबी केबल भी मुफ्त मिलेगी। थ्री फेज बिजली मीटर के लिए लगभग 2500 रुपए मीटर कोस्ट ली जाएगी। बाजार में सिंगल फेज मीटर के लिए उपभोक्ता को 1500 से 1800 रुपए खर्च करने पड़ते हैं, जबकि थ्री फेज बिजली मीटर के ल