- Hindi News
- प्रदेश में बनाएंगे इनेलो सरकार : सुरेंद्र
प्रदेश में बनाएंगे इनेलो सरकार : सुरेंद्र
सोनीपत| पूर्वउप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 100वीं जयंती पर जींद में आयोजित सम्मान समारोह में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला अन्य नेताओं को सुनने के लिए प्रदेश के हर कोने से भारी जनसैलाब जींद पहुंचा। इस भीड़ ने बता दिया है कि सत्ता परिवर्तन हो रहा है। जनता चुनाव में कांग्रेस को धरातल दिखाएगी। यह इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने गुरुवार शाम को शहर में जनसंपर्क के दौरान कही। सुरेंद्र पंवार ने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला के आदेश से पूरे प्रदेश का कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाएंगे। उनके साथ में सुरेंद्र छिक्कारा, प्रदीप, चंद्रकांत, फूलकुंवार चौहान आदि उपस्थित रहे।
सोनीपत. इनेलोके प्रत्याशी सुरेंद्र पवार जनसर्पक करते हुए।