पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन शातिर बदमाश किए गिरफ्तार

तीन शातिर बदमाश किए गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएस्टाफ सोनीपत पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर एटीएम मशीन तोड़ने अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह रोहतक पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीएसपी अजीत ने बताया कि सीआईए स्टाफ सोनीपत में कार्यरत एएसआई हरिओम की एक पुलिस पार्टी सोमवार को अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में कालूपुर चुंगी की सीमा में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी पहचान जानी तो उसने अपनी पहचान सचिन कुमार पुत्र सूरजभान निवासी शिवाजी कालोनी, रोहतक के रूप में दी।

तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर दो जिन्दा कारतूस मिले।

दूसरी घटना, वहीं सीआईए पुलिस के कर्मचारी धर्मबीर सिंह ने सोमवार को अपनी पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड सोनीपत से विशाल निवासी शिवाजी कालोनी रोहतक को एक अवैध देशी पिस्तौल एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। विशाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2009 में एक अवैध हथियार के मामले मेें, वर्ष 2010 में रोहतक स्थित शिवाजी कालोनी में एटीएम तोड़ने की घटना में वर्ष 2012 में रोहतक जेल में उसकी आईडी से सिम लेने के मामले में रोहतक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

सोनीपत. पुलिसके हाथे चढ़े बदमाश।