छतैहरा में चलाया स्वच्छता अभियान
सोनीपत | एकतायुवा मंडल छतैहरा ने राजकीय उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। मंडल के प्रधान प्रदीप मलिक ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के जिला सलाहकार डॉ. दिलबाग दहिया ने लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने आस-पास सफाई रखेंगे तो बीमारियों से बच सकते हैं। दहिया ने सरकार की तरफ से चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। कार्यक्रम में उपस्थित वकील प्रवीन खोखर ने लोगों को कानून संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि हमें संविधान और कानून की जानकारी नहीं होगी तो हम अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर सकते। इस अवसर पर कुलदीप, दीपक, अमित, पवन बुसाना, महेंद्र, अजय, रोहित, नवीन, हवा सिंह, वजीर आदि उपस्थित थे।