- Hindi News
- शैक्षणिक भ्रमण कर संस्थान लौटे छात्र अध्यापक
शैक्षणिक भ्रमण कर संस्थान लौटे छात्र अध्यापक
जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बीसवां मील के छात्र अध्यापक अपना शैक्षणिक भ्रमण पूरा कर सोमवार को संस्थान में वापस लौटे। जहां स्टाफ सदस्यों की आेर से उनका स्वागत किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में पांच शिक्षकों सहित 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। टीम की अगुवाई समाज शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. नरेश कुमार सचदेवा ने की।
उन्होंने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करना था। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने पतंजलि हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, काशीपुर नानकमता से होते हुए नेपाल गए। नेपाल में महेंद्र नगर, धनगदी, कैलानी कर्णाली जिले का दौरा किया। संस्थान लौटने पर त्रिवेदी, रेखा, कमलेश, रोशनलाल आदि ने अपने अनुभव साझे किए। संस्थान प्रिंसिपल दयानंद आंतिल ने सभी का स्वागत किया।