हॉकी टीम में कनिका का चयन
अंतरविश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिंदू कन्या कॉलेज की छात्रा कनिका का चयन हुआ है। उनका यह चयन रोहतक में आयोजित चयन ट्रायल प्रक्रिया के दौरान किया गया। चयनित खिलाड़ी को प्रिंसिपल आरके गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कनिका इससे पूर्व राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक भी जीत चुकी है। वाइस प्रिंसिपल ओएस दहिया, रमा शर्मा एवं सुनीता रानी ने छात्रा को बधाई दी है।