हाउस टैक्स गलत वसूलने का आरोप
सोनीपत | स्थानीयसेक्टर 23 निवासी सतबीर सिंह ने नगर परिषद की हाउस टैक्स शाखा की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए गलत तरीके से कर वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नगरपालिका कर्मचारी लोगों पर अपनी गलती थोप रहे हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स के लिए उन्हें पत्र सात दिसंबर को मिला और आठ दिसंबर को उन्होंने उसे भर भी दिया, बावजूद इसके नप कर्मी उनसे साढ़े सात प्रतिशत का ब्याज भी मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नप के कार्यकारी अधिकारी अत्तर सिंह से उन्होंने कर दी है। उन्होंने कहा कि यहां शुल्क विकास के नाम पर लिया जा रहा है, लेकिन सेक्टर-23 में अधिकांश स्थानों पर तो विकास नजर ही नहीं आता। उनके साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में हुडा की ओर से कर लिया जाना चाहिए।