शादी के दिन घर में लगाई आग
सोनीपत | शहरके वेस्टराम नगर निवासी एक युवक ने दो युवकों पर अपनी शादी के दिन घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि आरोपी आग लगाकर जब भाग रहे थे तो उसने उन्हें देख लिया था। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आहुलाना गांव के दो युवकों पर मामला दर्ज किया है। संदीप गांव आहुलाना हाल निवासी सोनीपत शहर के वेस्टराम नगर में रह रहा है। संदीप ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 6 दिसंबर को उसकी शादी थी। इस दौरान उसके गांव के ही मीनू विक्की ने मामूली कहासुनी के बाद उसके घर में आग लगा दी और फरार हो गए। उसने दोनों आरोपियों को भागते समय देख लिया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नामजद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।