पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की मोटर साइकिल सहित पकड़ा

चोरी की मोटर साइकिल सहित पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | कुंडलीथाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अनुराग पुत्र राजपाल निवासी जाखौली जिला सोनीपत का रहने वाला है। मुख्य सिपाही योगेंद्र सिंह रविवार शाम को अपनी पुलिस पार्टी के साथ ड्रेन नंबर- 8 के नजदीक मौजूद था इस दौरान उन्हें विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि एक युवक चोरी की बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल पर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पार्टी ने रास्ते पर ट्रैप लगा दी। थोड़ी देर बाद एक संदिग्ध युवक मोटर साइकिल पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी को रुकवाकर दस्तावेजों की जांच की तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि इस मोटर साइकिल को उसने करीब चार दिन पहले टीडीआई फ्लैट कुंडली से चोरी किया था।