गाय लूटने वाले दो और लुटेरे गिरफ्तार
सोनीपत | जाखौलीगांव स्थित गौशाला से 31 अक्टूबर को करीब सात गाय लूटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुर्शलीन से रिमांड अवधि के दौरान एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस उसकी निशानदेही पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में संलिप्त उक्त दो और आरोपियों ने अपनी पहचान जमशेद अब्बास निवासी गंगोह यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक खतरनाक चाकू तथा 30 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।