पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनीपत | खेलहो या पढ़ाई लक्ष्य हासिल करने के लिए

सोनीपत | खेलहो या पढ़ाई लक्ष्य हासिल करने के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | खेलहो या पढ़ाई लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन एवं नियमित मेहनत करनी जरूरी है। इसे सफलता का मंत्र माने और जुट जाए लक्ष्य को हासिल करने में। यह आह्वान ऋषिकुल विद्यापीठ में आयोजित वार्षिक खेल मीट के उदघाटन अवसर पर मास्को ओलंपिक के एथलीट कर्नल संतकुमार ने खेल मीट के उदघाटन मौके पर प्रतिभागियों से किया। इस मौके पर स्कूल निदेशक एसके शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद आयोजित खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एथलेटिक्स के 100 मीटर की रेस में कक्षा 11वीं पतंजलि सदन के परविन्द्र ने पहला तथा 12वीं में शंकर सदन के अंकित रोहिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल पीआर मोहनन ने मुख्य अतिथि को स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। यह प्रतियोगिता धीरज शर्मा के निर्देशन में आयोजित की जा रही है।