गढ़ी ब्राह्मणा के कमलजीत ने जीता सोना
सोनीपत | पंजाबके मुक्तसर में हाल ही में संपन्न हुई नेशनल ओलिंपिक कुश्ती प्रतियोगिता में गढ़ी ब्राह्मणा के कमलजीत पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। कमलजीत की गौरवान्वित उपलब्धि से जहां उसके परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं वहीं प्रशिक्षक भी शिष्य की उपलब्धि से रोमांचित हैं। कमलजीत का गुरूवार को घर पर पहुंचने पर पिता जयपाल राठी ने भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई दी। पिता जयपाल राठी ने बताया कि पंजाब में नेशनल ओलिंपिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 दिसंबर को हुआ है। कमलजीत ने स्पर्धा में 70 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उसने फाइनल में आंध्रप्रदेश के पहलवान को पटकनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।