- Hindi News
- मांगों को लेकर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
मांगों को लेकर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सोनीपत| हरनारे में एक उम्मीद के साथ यह भावना थी कि यह कोशिश सार्थक हो और स्थाई कर्मचारी के रूप में अपना भविष्य सुखद बनाएं। यही कारण है कि आंगनबाड़ी वर्कर तेज चल रहीं सर्द हवाओं में अपने नारो से गर्मी पैदा कर रही थीं। अंबेडकर पार्क से शुरू हुआ उनका यह जुलूस बाबा तराना रोड, गांधी चौक, सेक्टर-14 मार्केट से होते हुए सेक्टर-15 स्थित कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंचा। यहां मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। महिला एवं बाल विकास को संभालने वाली मंत्री को अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने उनकी मांगों को पढ़ा और गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन पर जुलूस निकाल कर गरज रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने हाथ जोड़कर मंत्री धन्यवाद किया।