पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल हत्याकांड : पिता ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

राहुल हत्याकांड : पिता ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवडूगांव में किशोर राहुल की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में शनिवार को मृतक के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। पिता ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है। हत्या हुए दो सप्ताह का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक हत्या से संबंधित कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। राहुल के पिता महावीर ने बताया कि जिस दिन राहुल घर से निकला था उसने दादा का फोन ले रखा था। उसने खुद सवा सात बजे राहुल के पास फोन करके उसके बारे में जानना चाहा। करीब तीन बार फोन लगाने पर भी राहुल ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जब उसने उसके पास फोन किया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। महावीर ने बताया कि फोन की लोकेशन से पता चल सकता है कि घटना के समय राहुल कहां-कहां रहा, और उसने फोन से किस-किस से बात की। परंतु उसके बार-बार कहने पर भी पुलिस इस तथ्य पर गौर नहीं कर रही है। जिस कारण अभी तक हत्या से संबंधित कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।