पीड़िता ने मंत्री को सुनाई आपबीती
सोनीपत| जेठकी हवस का शिकार होने से बची अहीर माजरा गांव की महिला शनिवार को एडीसी कार्यालय में अचानक कैबिनेट मंत्री के सामने गई। महिला ने मंत्री को कहा कि वह सात माह से आरोपी जेठ की गिरफ्तारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी ने उसे पीट-पीटकर बैसाखियों पर पहुंचा दिया और अब उसमें चलने की हिम्मत भी नहीं रही। कार्रवाई की मांग को लेकर जब वह पुलिस अधिकारियों के पास जाती है तो उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता। आरोपी जेठ उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। कैबिनेट मंत्री ने इस पर अधिकारियों से कहा कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करो।अहीर माजरा निवासी पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि मई माह में उसके जेठ ने उसे घर पर अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था।