पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतंजलि सदन रहा ओवरआल विजेता

पतंजलि सदन रहा ओवरआल विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | ऋषिकुलविद्यापीठ में आयोजित छह दिवसीय खेल उत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। खेल उत्सव की अधिकांश स्पर्धाओं में पतंजलि सदन के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ओवरआल विजेता के रूप में ट्राफी जीतने में कामयाब रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल विशंबर दयाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने एवं देश के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यहां पहुंचने पर उनका विद्यालय के निदेशक एसके शर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसकी अतिथियों ने सराहना की। इस मौके पर धीरज शर्मा ने स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया।