पदक विजेताओं का किया स्वागत
सोनीपत|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय जुआं के परिसर में स्थित दीनबंधु छोटूराम व्यायाम शाला के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाडिय़ों का ग्रामीणों ने व्यायामशाला में फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। व्यायामशाला के संचालक काला पहलवान ने बताया जिला अखाड़ा प्रतियोगिता शहर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित की गई थी जिसमें विकास पुत्र दलबीर ने 45 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। वहीं बाल पहलवान राजपाल पुत्र सतपाल ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।