पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंचाई को गए किसान की ठंड से मौत

सिंचाई को गए किसान की ठंड से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | बड़वासनीगांव में एक किसान की ठंड से मौत हो गई। किसान गेंहूं के खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। सुबह जब परिजन खेत में गए तो उन्हें घटना का पता चला। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया है। कर्मवीर 40 निवासी गांव बड़वासनी का रहने वाला था। मामले के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि कर्मवीर शाम को खेतों में सिंचाई करने के लिए गया था। रात को वह सिंचाई करने के बाद खेत में सो गया। जहां उसकी ठंड से मौत हो गई।