पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में दिया स्वच्छता का संदेश

कार्यक्रम में दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | स्वामीदयामुनि विद्यापीठ में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक कला से अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के प्रधान जगजीत सिंह ने साल भर विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल का नाम बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व प्रिंसिपल कृष्ण आंतिल ने उनका स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया। जिसकी अभिभावकों ने भी सराहना की। इस मौके पर निदेशक कांता वधवा ने अतिथियों का धन्यवाद किया।