- Hindi News
- समारोह में रंगारंग कार्यक्रम से समां बांधा
समारोह में रंगारंग कार्यक्रम से समां बांधा
सोनीपत | नन्हेबच्चों ने पहले देश के मतवाले बनकर जहां वीर सेनानियों को याद किया तो वहीं फिर प्यारी मां की प्रस्तुति के साथ मां के करूणामई रूप का वर्णन किया। इसके बाद उन्होंने कभी कश्मीरी तो कभी राजस्थानी भूमिका का निर्वहन कर देश की विभिन्न संस्कृतियों का सुंदर चित्रण किया। यह मौका डीएवी मल्टीपर्पस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में देखने को मिला। स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों संग अतिथियों को भी खूब प्रभावित किया। समारोह में समाज कल्याण एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा फिर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।