शादी की नियत से युवती को लेकर फरार
सोनीपत | शहरके ज्ञान नगर से बेगा गांव का एक युवक एक युवती को शादी की नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया। मामले की शिकायत युवती की मां ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञान नगर की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 10 दिसंबर की रात को आरोपी दीपक बेटी को भगा ले गया। आरोपी बेटी के साथ शादी करना चाहता है। सिटी थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कतार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।