- Hindi News
- प्रधान मंत्री रिलीफ फंड में भेजा दान, सलाह भी भेजी
प्रधान मंत्री रिलीफ फंड में भेजा दान, सलाह भी भेजी
जम्मूकश्मीर आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हजारों परिवारों की सहायता के लिए सोनीपत के लोग भी आगे रहे हैं। वे केवल प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद मुहैया करवा रहे हैं बल्कि वे सलाह भी दे रहे हैं जिससे अन्य लोग भी सहायता करने को आगे आएं।
सोनीपत के विवेक जैन ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 25 हजार रुपए जमा करवाए हैं। उन्होंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है, जिसमें जहां इस राहत कार्य में उनकी पहल की सराहना की है तो वहीं अपने सुझाव भी दिए हैं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक बैंक की हर शाखा में प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष का खाता खोला जाए, वहां पहले से छपी हुई जमापर्ची मिले। यदि जमाकर्ता 80जी की रसीद लेना चाहता है तो जमा पर्ची में अपना पता एवं फोन नंबर लिखे। नगद अंशदान कम से कम दस रुपए एवं अधिकतम की कोई सीमा नहीं हो। बिना पत्ते एवं फोन नंबर लिखे भी पैसे भी स्वीकार किए जाए तथा राशि के विषय में किसी भी प्रकार की विभागीय जांच नहीं हो।
सोनीपत | डीसीसमीर पाल सरो ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए सोनीपत जिला प्रशासन दस हजार तिरपाल भिजवाएगा। इन तिरपालों से छत बनाने के अलावा इन्हें नीचे भी बिछाया जा सकता है। इसके अलावा जिले के सभी लोगों से भी बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए रिलीफ फंड की शुरुआत की गई है। सोमवार को लिटिल एंजेल्स स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य ने इस फंड में सबसे पहले दो लाख 51 हजार रुपए का चैक भी उपायुक्त को भेंट किया। डीसी ने बताया कि रिलीफ फंड के लिए एसडीएफसी बैंक में खाता खोला गया है जिसमें कोई भी पैसा भेज सकता है।
किसी भी बैंक की शाखा में जाकर प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम से ड्राफ्ट के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद ड्राफ्ट के पीछे आपको अपना नाम, पता फोन नंबर साफ-साफ लिखना होगा। इसे एक लिफाफे पीएमओ नई दिल्ली के पते पर भेज दें। वहीं से आपके पास 80जी की रसीद डाक द्वारा जाएगी।