पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदन तस्करी का मामला मंगाली का राजू गिरफ्तार

चंदन तस्करी का मामला मंगाली का राजू गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआईटीशाखा सोनीपत पुलिस ने चंदन तस्करी के मामले में की जांच करते हुए राजू निवासी मंगाली को अखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। राजू का नाम जितेंद्र धोला निवासी सिसाना ने रिमांड अवधि के दौरान उगला था। जिसके बाद से सोनीपत पुलिस राजू की तलाश कर रही थी। राजू हरियाणा में चंदन तस्करी का बड़ा खुलासा कर सकता है, ऐसा पुलिस का विश्वास है।

यहथा मामला : एसआईटीके एसआई बिजेंद्र सिंह की पुलिस पार्टी ने गांव सिसाना से गत दिनों गुप्त सूचना के बाद जितेंद्र उर्फ धोला पुत्र दिलबाग सिंह प्लॉट से करीब तीन टन चंदन की लकड़ी भारी मात्रा में शराब बरामद की थी। इसके साथ जितेंद्र , शीशपाल, नरेश, नीरज उदय को भारी मात्रा में अवैध शराब शराब के डुप्लीकेट लेबल सहित गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मामले के चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था, जबकि जितेंद्र को सात दिन के रिमांड पर ले रखा है और आरोपी से जिससे मामले की लगातार पूछताछ जारी है।