सोनीपत| अखिलभारतीय
सोनीपत| सामाजिककार्यों में अपना अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ एडवोकेट बलबीर सिंह दहिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। बलबीर सिंह ने कहा कि वह राई हलके से निर्दलीय से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टी जनता का हित नहीं कर सकतीं, क्योंकि उन्हें कुर्सी प्यारी है। जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है।
सोनीपत| अखिलभारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की सेामवार को जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रैस सचिव विनय सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर 25 सितंबर को शाम साढ़े छह बजे हिंदू विद्यापीठ स्कूल में विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सुबह ठीक आठ बजे अग्रसेन परिसर गुड़ मंडी में हवन का आयोजन होगा।