भेदभाव का बदला लेगी जनता : सुरेंद्र
सोनीपत | इनेलोप्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि शहर की काॅलोनियों में जाकर देखा जाए तो लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सोनीपत वासी मूलभूत सुविधाओं को भी तरस गए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में पूरे प्रदेश का बजट रोहतक पर खर्च किया गया। जनता विधानसभा चुनावों में सत्ता परिवर्तन कर अपने साथ हुए भेदभाव का बदला लेगी। सुरेंद्र पंवार ने मॉडल टाउन में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा वोट के समय तो सोनीपत वासियों को अपना भाई बना लेते हैं और बाद में भूल जाते हैं। इस दौरान महेंद्र सैनी, बबीता दहिया, रमेश स्वामी, फूलकुंवार चौहान, ललित महेंद्रू, सुरेंद्र राणा, राजेंद्र भगत, नरेश जैन, श्याम गिरधर, संदीप गहलावत, प्रो. बंसीलाल , एडवोकेट पवन दुग्गल आदि मौजूद रहे।
सोनीपत. जनसभाको संबोधित करते हुए इनेलो प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार।