पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में सेंध लगा हजारों रुपए का एल्युमीनियम चुराया

दुकान में सेंध लगा हजारों रुपए का एल्युमीनियम चुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके न्यू तारा नगर स्थित एक दुकान में चोरों ने देर रात सेंध लगा दी। चोर दुकान से हजारों रुपए का एल्युमीनियम चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि उसने शहर के न्यू तारा नगर में दुकान कर रखी है। शाम को वह दुकान का ताला बंद करके घर पर गया था। लेकिन जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर वह दंग रह गया। जब उसने दुकान के अंदर जाकर सामान की जांच की तो दुकान से करीब 40 हजार रुपए का एल्युमीनियम चोरी था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।