पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमओ से बधाई वसूली की शिकायत

सीएमओ से बधाई वसूली की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यअस्पताल के गायनी वार्ड में डिलीवरी के बाद परिजनों से बधाई के नाम पर अवैध उगाही रुक नहीं रही है। ऐसी शिकायतें पहले भी आती रही हैं पर इस बार खुद सिविल सर्जन (सीएमओ) के सामने बधाई के नाम पर परिजनों से की जा रही वसूली की पोल खुली है।

सोमवार को अपनी टीम के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण कर रहे सीएमओ से गायनी वार्ड में एक महिला मिली उसने आरोप लगाया कि रात को लड़का होने पर उनसे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई मांगी। उन्होंने बधाई का विरोध किया, लेकिन बार-बार उन पर दबाव दिया गया, जिससे उन्हें पैसे देने पड़े। सीएमओ यह बात सुनकर दंग रह गए उन्होंने नाइट ड्यूटी पर रहे स्टाफ को तलब किया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि बधाई मांगने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। जो कर्मचारी पकड़ा जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार रात की ड्यूटी पर रहे स्टाफ को मंगलवार को अपने कार्यालय में तलब किया है, ताकि सच्चाई का पता चल सके। सिविल सर्जन ने कहा कि रविवार की रात जिस महिला से स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई ली थी। उन कर्मचारियों से पैसे लेकर वापिस शिकायतकर्ता महिला को दिलवाए जाएंगे।

भास्कर ने अस्पताल में गायनी वार्ड के सदस्यों द्वारा ली जा रही बधाई के मामले को कुछ समय पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ब्रह्म काॅलोनी के एक व्यक्ति ने गायनी वार्ड के स्टाफ सदस्यों पर लड़का होने पर बधाई मांगने का आरोप लगाया था। व्यक्ति ने कहा था कि उससे करीब 11 सौ रुपए बधाई ली गई। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने उसे परेशान करने की धमकी दी।

सोनीपत. सामान्यअस्पताल में बधाई मामले की जांच करते हुए सीएमओ।