- Hindi News
- बागडू में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म
बागडू में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म
सोनीपत | बागडूगांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर सुबह करीब 8 बजे बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बलात्कार की शिकार हुई लड़की ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने इस संदर्भ आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी युवक लड़की के ताऊ का लड़का है। मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बागडू निवासी 14 वर्षीय लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह घर पर अकेली थी। मां पशुबाड़े में गई हुई थी और पिता ड्यूटी पर जा चुके थे।