विकास नगर की गली को पक्का करने की मांग
शिवयुवा शक्ति संघ के पदाधिकारियों ने डीसी राजीव रतन से विकास नगर की गली नंबर नौ को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यह गली काफी समय से कच्ची है। इस गली से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है। उन्होंने बताया कि गली की लंबाई 400 फुट एवं चौड़ाई 33 फुट है। उन्होंने यह अपील नप के कार्यकारी अधिकारी से भी की है।