जेपी जैन में आयोजित होगा कार्यक्रम
भारतीयमानव अधिकार संरक्षण संघ द्वारा 10 दिसंबर को विश्व मानव अधिकार दिवस पर जेपी जैन स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वीरेंद्र सिंह लाठर अतिरिक्त उपायुक्त होंगे। वहीं सीटीएम सुधांशु गौतम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में कई गांवों के सरपंच शिरकत करेंगे।