- Hindi News
- महिला ने सीएमओ से की बधाई लेने की शिकायत
महिला ने सीएमओ से की बधाई लेने की शिकायत
सामान्यअस्पताल के गायनी वार्ड में डिलीवरी के बाद परिजनों से बधाई के नाम पर अवैध उगाही रुक नहीं रही है। ऐसी शिकायतें पहले भी आती रही हैं पर इस बार खुद सिविल सर्जन (सीएमओ) के सामने बधाई के नाम पर परिजनों से की जा रही वसूली की पोल खुली है।
सोमवार को अपनी टीम के साथ अस्पताल का औचक निरीक्षण कर रहे सीएमओ से गायनी वार्ड में एक महिला मिली उसने आरोप लगाया कि रात को लड़का होने पर उनसे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई मांगी। उन्होंने बधाई का विरोध किया, लेकिन बार-बार उन पर दबाव दिया गया, जिससे उन्हें पैसे देने पड़े। सीएमओ यह बात सुनकर दंग रह गए उन्होंने नाइट ड्यूटी पर रहे स्टाफ को तलब किया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि बधाई मांगने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। जो कर्मचारी पकड़ा जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी सामान्य अस्पताल में डिलीवरी के बाद लड़का या लड़की होने पर परिजनों से बधाई मांगना जारी है। शिकायत कर्ता महिला ने कहा शक्ल देखकर वह बधाई मांगने वाले स्टाफ को पहचान लेगी। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार रात की ड्यूटी पर रहे स्टाफ को मंगलवार को अपने कार्यालय में तलब किया है, ताकि सच्चाई का पता चल सके। सिविल सर्जन ने कहा कि रविवार की रात जिस महिला से स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई ली थी। उन कर्मचारियों से पैसे लेकर वापिस शिकायतकर्ता महिला को दिलवाए जाएंगे। बगैरउचित कारण रैफर करने पर फटकार: औचकनिरीक्षण कर रहे सिविल सर्जन जैसे ही एम्बुलेंस कंट्रोल रूम के पास पहुंचे। उन्हें एक गर्भवती महिला खड़ी देखी। समस्या पूछने पर परिजनों ने कहा कि खून दिए जाने पर उन्हें रैफर किया जा रहा है। इस बात पर सिविल सर्जन ने संज्ञान लेते हुए एलटी कमलेश से बातचीत की और कारण पूछा। एलटी कमलेश ने कहा कि खून की टेस्टिंग नहीं हुई है तो सिविल सर्जन भड़क गए।
सोनीपत. औचकनिरीक्षण के दौरान मरीज के परिजनों से बात करते सीएमओ।