हादसों में 4 की मौत एक घायल
लाइसेंसीपिस्तौल से छेड़खानी करना तिहाड़ कलां के एक किशोर को भारी पड़ गया। पिता की पिस्तौल से छेड़खानी करते समय अचानक गोली चल गई, गोली किशोर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, परंतु चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे खानपुर मेडिकल काॅलेज रैफर कर दिया।
सचिन (12) निवासी तिहाड़ कलां का रहने वाला है। सदर थाना प्रभारी जसवंत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सचिन के पैर में गोली लगी है। जांच में सामने आया है कि किशोर अपने पिता के साथ जींद जिले के गांव छाना में शादी में शिरकत करने गया हुआ था। सचिन का पिता राकेश सोनीपत शहर में एक सुनार के यहां सिक्योरिटी गार्ड है। उसने गन लाइसेंस बनवा रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शादी में सचिन ने पिता की पिस्तौल से छेड़खानी की। जिससे अचानक गोली चल गई और गोली उसे पैर में जा लगी। परिजन पुलिस कार्रवाई करने से मना कर रहे थे।
जिले में लाइसेंस हथियार को रखने चलाने के सुरक्षा मापदंडों की अवहेलना लगातार सामने रही हैं। शादी में लोग शोक के तौर पर लाइसेंस पिस्तौल से गोली चलते हैं। जिससे लगातार गोली लगने की घटनाएं हो रही हैं।
सोनीपत/राई | मुरथलगांव की नागा बाबा गोशाला में देर रात एक युवक की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गोशाला में आए एक कार सेवक पर लगा है। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने गोशाला के संचालक के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नागा बाबा गोशाला के संचालक बाबा विजयनाथ ने आरोप लगाया कि हिसार के बांस गांव निवासी सुनील गोशाला में आया हुआ था। इसी रात यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के लडुवा गांव का कालूराम भी गोशाला में कार सेवा के लिए पहुंचा। रात को कालूराम सुनील के साथ कमरे में सो गया। सोमवार सुबह जब गोशाला के सदस्य दोनों को उठाने के लिए गए तो सुनील कमरे से गायब था और कमरे में कालूराम का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना के बाद मुरथल थाना के एसएचओ अजय धनखड़ मौके पर पहुंचे और बाबा विजयनाथ के बयान पर सुनील निवासी बांस जिला हिसार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
सोनीपत| राठधानारोड पर सोमवार की सुबह फुटपाथ पर पड़े शव को देखकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले से लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद स