पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना सर्टिफिकेट वोटर कार्ड के अब ओल्ड एज पेंशन नहीं, रिकॉर्ड होगा चेक

बिना सर्टिफिकेट वोटर कार्ड के अब ओल्ड एज पेंशन नहीं, रिकॉर्ड होगा चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुढ़ापापेंशन बनवाने के लिए मची होड़ को देखते हुए अब जिला समाज कल्याण विभाग ऐज प्रूफ की जांच कराएगा। ट्रायल के तौर पर एक गांव की बुढ़ापा पेंशन लेने वाले बुजुर्गों की सही ऐज पता करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया जाएगा।

योजना के अनुसार यदि ट्रायल के तौर पर गांव में बुढ़ापा पेंशन जांच की योजना सफल रही तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। विभाग द्वारा गांव का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। जिले में विभिन्न प्रकार से पेंशन लेने वालों की संख्या करीब एक लाख 20 हजार हैं। इसमें बुढ़ापा पेंशन लेने वालों संख्या सर्वाधिक 75491 हैं। इस प्रक्रिया में नए आवेदकों को शामिल किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बड़े पैमाने पर गलत एज प्रूफ विभाग में सबमिट कराकर लोग पेंशन का लाभ ले रहे हैं। जिसके मद्देनजर विभाग ने पूरे प्रदेश में लाभार्थियों की उम्र की जांच कराने के लिए उम्र की जांच कराने का निर्देश दिया है। बुढ़ापा पेंशन के लालच में 60 साल की उम्र के गलत सर्टिफिकेट बनवा लेते हैं। इसमें कुछ महकमों के कर्मचारी भी मिलीभगत करते हैं। फिलहाल बुढ़ापा पेंशन 1000 रुपए प्रति माह है। नवंबर से यह 1500 रुपए प्रतिमाह होने जा रही है। प्रति माह जिला समाज कल्याण विभाग के पास सैकड़ों आवेदन जाते हैं। इन सभी पेंशन लेने वालों के उम्र की जांच जमीनी तौर पर नहीं हो पाती। इसलिए सरकार चाहती है कि कम से कम नई पेंशन लेने ालों के स्कूल सर्टिफिकेट से यह पता लग जाएगा कि पेंशन लेने वाले की असल उम्र कितनी है।

बुढ़ापा पेंशन के लिए इन कागजातों की जरूरत

जिलासमाज कल्याण विभाग के नियमानुसार बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए 60 साल की उम्र होना जरूरी है। 60 साल की उम्र के प्रूफ के रूप में वोटर आईकार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज का होना अति आवश्यक है। फार्म के साथ ऐज प्रूफ लगाकर देना होता है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

^विभाग द्वारा पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जबकि गलत तरीके से लाभ लेने वाले लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा। एज प्रूफ होने के बाद ही पेंशन जारी की जाएगी। योजना पर कार्य किया जा रहा है। विभाग के निर्देशों की पालना की जाएगी।\\\'\\\' वीरेंद्रसिंह, जिलासमाज कल्याण अधिकारी,