- Hindi News
- ड्रेन के सरिए से बच्चों को चोट लगी, लोगों ने किया रोड जाम
ड्रेन के सरिए से बच्चों को चोट लगी, लोगों ने किया रोड जाम
जलापूर्तिस्वच्छता विभाग द्वारा ककरोई रोड पर निर्माणाधीन वाटर स्टॉर्म सिस्टम का ड्रेन आसपास की कॉलोनियों के लिए हादसे का कारण बन गया है। ठेकेदार द्वारा निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है। जिस कारण बच्चों को गहरी चोट रही है। आलम ये है कि देव नगर के सामने गली के मुख्य द्वार पर ड्रेन बना दिया गया, लेकिन उसे ढका नहीं गया। जिससे लोगों को आवागमन में जो परेशानी हो रही है। उससे अलग कई बच्चें गिर गए। जिससे उनके हाथ पैर दाढ़ी में सरिया घुस गया। आरोप है कि ठेकेदार के कारिंदे ऊपर स्लैब डालने के लिए लोगों से 12 सौ 15 सौ रुपए तक की मांग कर रहे हैं। जिस कॉलोनी के निवासी पैसे दे देते हैं, वहां पर स्लैब डाल दी जाती है। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने रोड जाम कर दिया।
ककरोई रोड देव नगर निवासी प्रीत, राजेंद्र, महेंद्र, जगदीश, सुरेश आदि ने कहा कि जाम लगाना किसी को अच्छा नहीं लगता है। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोग बेचारगी से देखते हैं। ऐसे में बुरा लगता है। लेकिन दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण ऐसा करना पड़ता है। इस दौरान करीब आधा घंटा तक रोड पर आवागमन बाधित रहा। इस बीच कई राहगीरों से जाम लगाने वाले लोगों से झड़प भी हो गई।
तीनबच्चे चोटिल: देवनगर निवासी प्रीत सुरेश ने बताया कि तीन स्कूली बच्चों को ड्रेन से निकले सरिए से चोट लग चुकी है। एक बच्चे के दाढ़ी में सरिया घुस गया। जिसके कारण वह करीब एक सप्ताह से दर्द से कराह रहा है। वहीं दूसरे बच्चे के पैर तीसरे के कंधे में सरिया घुस गया। ड्रेन निर्माण में लगे कर्मचारियों से जब स्लैब डालने के लिए कहा जाता है, वह पैसे की मांग करते हैं। उन्हें किसी का दर्द दिखाई नहीं पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारी या तो मौके पर नहीं आते कि उन्हें यह सब दिखाई नहीं पड़ता है। या फिर कभी कोई आता ही नहीं है। पुलिस से उन्होंने कहा कि वह उनके निजी निवेदन पर जाम खोल रहे हैं। अगर दो दिन के अंदर सभी कॉलोनियों के मुख्य द्वार पर स्लैब नहीं डाल दी गई तो वह फिर से जाम लगा देंगे।
^ठेकेदार को प्राथमिकता के आधार पर गलियों के सामने स्लैब डालना चाहिए। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इन बातों पर निर्देश या फिर आदेश देने वाली बात नहीं होती है। जहां तक पैसे मांगने की बात है तो जिन लोगों से पैसे मांगे गए है, वह लिखित में शिकायत दें ताकि ठेकेदार से मामले म