- Hindi News
- 31 अक्टूबर से शुरू होगा सोनीपत जोन का यूथ फेस्टिवल
31 अक्टूबर से शुरू होगा सोनीपत जोन का यूथ फेस्टिवल
जैसीकी संभावना जताई गई थी वैसा ही हुआ। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सोनीपत जोन के यूथ फेस्टिवल के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। जिसके तहत यह 31 अक्टूबर से शुरू होकर यह सांस्कृतिक कुंभ दो नंवबर तक चलेगा। आयोजन लारेंस शिक्षण महाविद्यालय में होगा। विदित है कि विवि की ओर से पूर्व में यही संकेत दिया गया था कि आयोजन दीपावली के बाद हाेगा। गुरुवार को इस पर अधिकारिक मुहर आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में लग गई। तिथि घोषित होने के साथ ही अब जोन के कॉलेजों में इसकी तैयारी भी तेज हो जाएगी। पिछले साल जोन विजेता के रूप में डबल हैट्रिक छठी बार खिताब जीतने का कारनामा अंजाम दे चुके जीवीएम गर्ल्स कॉलेज पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी तो वहीं दूसरी ओर अन्य कॉलेज भी इस बार तैयारियों में प्रोफेशनल को शामिल कर अपना रिकार्ड बदलने की कोशिश में रहेंगे।
39इंवेंट में प्रतिभा दिखाएंगे प्रतिभागी: यूथफेस्टिवल में प्रतिभागी 39 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पिछले साल 36 इंवेंट थे। इस बार तीन बढ़ाए गए है। जिसमें हरियाणवी आरकेस्ट्रा भी शामिल है। हालांकि सोनीपत जोन के कॉलेजों के इस बार यह राहत भी है कि रोहतक जोन अलग हो गया है। जिससे जोन में सोनीपत एवं झज्जर के ही कॉलेज शामिल है।