- Hindi News
- ठेकेदार की लापरवाही, ड्रेन में गिरी स्कूटी, बच्ची गंभीर घायल
ठेकेदार की लापरवाही, ड्रेन में गिरी स्कूटी, बच्ची गंभीर घायल
शहरके विभिन्न स्थानों पर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को ढाई वर्षीय बच्ची को डॉक्टर को दिखाने जा रही दादी और उसके पापा इस ड्रेन में गिर गिरकर चोटिल हो गए। ककरोई रोड स्थित देवनगर गली नंबर तीन की मुख्य गली ड्रेन का निर्माण कर ड्रेन खुली ही छोड़ दी गई। स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार से आग्रह किया लेकिन उसने गली के हिस्से पर भी स्लैब नहीं डाला। कॉलोनीवासियों ने इस पर पटरा डाल दिया। सुबह बच्ची को दवा के लिए जैसे ड्रेन पार करने का प्रयास किया फट्टा टूट गया। जिससे पहले से ही बीमार ढाई साल की मासूम मीठी को गहरी चोटें गई। इससे पहले भी कई लोग इस ड्रेन में गिर चुके हैं।
देव नगर गली नंबर छह निवासी कार्तिक मित्तल की ढाई वर्षीय बेटी मीठी को मंगलवार सुबह तेज बुखार था। कार्तिक अपनी मां शकुंतला को स्कूटी से गली नंबर तीन स्थित डॉक्टर के पास दिखाने जा रहे थे कि ड्रेन पर रखी लकड़ी की फट्टी टूट गई। जिससे तीनों लोग ड्रेन में गिर गए। इस हादसे से बच्ची को गंभीर चोट गई। वहीं कार्तिक के हाथ पैर कोहनी से खून बहने लगा। उनकी मां के पैर में सरिया घुस गया। इसके अलावा गाल, हाथ पैर में भी चोटें आई है।
स्थानीय निवासी जितेंद्र दहिया, पालेराम, अमर कुमार, डाॅ. रघुवीर सैनी, ब्रह्मा, बलराम, जगदीश, जयसिंह विशु ने कहा कि उन्होंने ड्रेन को बंद करने के लिए पिछले दिनों जाम लगाया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
रोज हो रहा है यहां कोई कोई हादसा
देवनगर गली नंबर चार निवासी उमेद सिंह ने बताया कि वह घर जा रहे थे शुक्रवार को बैलेंस बिगड़ गया। जिसके कारण वह ड्रेन में गिर गए। इससे उनके पैर में बहरी चोट गई। वहीं गली नंबर पांच निवासी संजीव जांगड़ा ने भी पैर का घाव दिखाया। उसके पैर में भी सरिया घुस चुका है। लोगों ने मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सोनीपत. घायललोग अपने चोट के निशान दिखाते हुए।
सोनीपत. ककरोईरोड पर नाले में गिरने से घायल हुई बच्ची के चोट के निशान दिखाती हुई महिला।
सोनीपत. ककरोईरोड पर चल रहा नाले का निर्माण को लेकर विरोध करते हुए लोग।