पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एशियाड़ में हुंकार से पहले मस्ती में मग्न हैं पहलवान

एशियाड़ में हुंकार से पहले मस्ती में मग्न हैं पहलवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियाड़खेलों में अतीत से सबक लेकर भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए पहलवान मैट पर पसीना बहाने के साथ साथ पूरी मस्ती भी कर खुद को रिलेक्स करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे। एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए भारतीय कुश्ती टीम कोरिया पहुंच चुकी है। खिलाड़ी खेल गांव में घुमते हुए अपनी पंसद के खाने के साथ-साथ संगीत की स्वर लहरियों से खुद का मनोरंजन कर रहे हैं। सभी पहलवानों की शुरुआत सुबह मेडिटेशन से होती है। इसके बाद हल्का अभ्यास और फिर पहलवान खेल गांव के नजारा लेने के लिए निकल पड़ते हैं।

26को होंगे वजन, 27 से मुकाबले : एशियाईखेलों के लिए भारतीय पहलवान अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर से होंगे। इससे पूर्व 26 सितंबर को पहलवानों के वजन होंगे। विदित है कि पिछले एशियाड़ में भारत की ओर से मौसम खत्री ने ही एकलौता कांस्य पदक जीता था, लेकिन पहले के मुकाबले इस बार भारतीय दल पहले से कहीं अधिक अनुभवी है। जिसमें सुशील कुमार के साथ-साथ योगेश्वर दत्त, अमित कुमार एवं बजरंग पुनिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अनुभव मिल चुका है। भारतीय महिला टीम के चीफ कोच सोनीपत के कुलदीप मलिक मंगलवार को कोरिया के लिए रवाना हुए।

इंचियोन स्थित खेल गांव में पहलवान कुछ इस अंदाज में वक्त बिता रहे हैं।