- Hindi News
- लापरवाही से गिरा लेंटर, मलबे में दबने से हुई पड़ोसी की मौत
लापरवाही से गिरा लेंटर, मलबे में दबने से हुई पड़ोसी की मौत
शहरके कोट मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर कच्चा लेंटर गिरने से अफरा तफरी मच गई। लेंटर मिस्त्री की लापरवाही से गिरा। जिससे नीचे कुर्सी पर आराम कर रहे पड़ाेसी की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगाें की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद मलबे में दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। हादसे में लेंटर के ऊपर मिस्त्री को ईंट पकड़ा रहा एक श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ओल्ड चौकी पुलिस ने मामले में मृतक के पुत्र की शिकायत पर आरोपी मिस्त्री मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष नारायण 70 निवासी कोट मोहल्ला सोनीपत का रहने वाला था। मंगलवार की दोपहर सुभाष अपने मकान के पास कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान उसके सामने वाले मकान से श्रमिकों ने मिस्त्री के कहने पर करीब 12 दिन पहले छत पर लगाए गए लेंटर से लकड़ी की बल्ली हटा दी। यहीं नहीं मिस्त्री ने लेंटर के बाहर करीब अढ़ाई फुट के छज्जे पर बाथरूम बनाना शुरू कर दिया। मिस्त्री ने अभी करीब ईंटों के 20 ही सार दिए थे कि अचानक लेंटर कच्चा होने के कारण जमीन पर जा गिरा।
लेंटर गिरने से नीचे आराम कर रहा सुभाष नारायण मलबे के ढेर में गले तक दब गया और उसकी कुछ क्षण बाद मौत हो गई। लेंटर गिरने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी शोर सुनकर घरों से लाेग बाहर निकल आए और सुभाष नारायण को करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में ईंटें पकड़ा रहा एक श्रमिक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना के बाद ओल्ड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पुत्र जनक की शिकायत पर आरोपी मिस्त्री मकान मालिक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेंटर झुका गली में, नहीं तोड़ा गया तो हो सकती है बड़ी अनहोनी : घटनाके बाद छत के चारो तरफ बनाया गया लेंटर का छज्जा चोरों तरफ से पूरी तरह गली में झुक गया है। लेंटर गली में झुका होने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं कहीं फिर से लेंटर किसी के ऊपर गिर जाए। लोगों ने कमजोर लेंटर को प्रशासन से गिराने की मांग की है। ताकि फिर से कोई बड़ी अनहोनी हो सके।
लेंटर सीधा सिर पर गिरने से बुजुर्ग की एक आंख पूरी तरह से बाहर निकल आई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेंटर गिरने का शोर इतना जबरदस्त था कि उन्हें लगा कि कि बम फ