- Hindi News
- प्रस्ताव हुआ पास, सेल्फ डिफेंस अब स्कूलों में अनिवार्य होगा
प्रस्ताव हुआ पास, सेल्फ डिफेंस अब स्कूलों में अनिवार्य होगा
कन्याउत्पीड़न जब भी होता राजनीतिक मंच से लेकर सामाजिक सरोकार के लिए सेल्फ डिफेंस की बात सामने आती।
औपचारिकता के तौर पर चंद स्कूलों में कुछ दिन ट्रेनिंग भी दी जाती, लेकिन अब हालात में सकारात्मक बदलाव आने जा रहा है। क्योंकि अब औपचारिकता नहीं होगी। क्योंकि मौजूदा समय में अभिभावक एवं विद्यार्थियों के लिए पंसद से कहीं आवश्यकता बन चुकी सेल्फ डिफेंस को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में कंपलसरी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के रूप में लागू किया जा रहा है। इस संदर्भ में बोर्ड बैठक में आए प्रस्ताव को पास कर दिया है। इस बाबत औपचारिक तौर पर और सीबीएसई की ओर से स्कूलों को जल्द ही गाइडलाइंस जारी की जाएगी।
हर परिस्थिति में रहे मजबूत : बोर्डकी ओर से स्कूलों में स्पोर्ट्स एजुकेशन और सिविल डिफेंस को भी करिकुलम में शामिल कर स्टूडेंट्स को ट्रेंड किया जाएगा ताकि किसी आपदा की स्थिति में लोगों की भी मदद कर सकें। सिविल डिफेंस, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को फॉरमेटिव असेसमेंट का भाग बनाया जाएगा।
इस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में मार्शल आर्ट पर खासा फोकस किया जाएगा। स्कूलों की जिम्मेदारी होगी कि 9वीं-10वीं क्लासेज की गर्ल्स स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग जरूर मिले। यहां फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन के तहत सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग होगी। इसके साथ ही एनसीसी-एनएसएस, स्काउटिंग एंड गाइडिंग के करिकुलम में शामिल किया जाएगा। हालांकि स्कूलों में फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन का सब्जेक्ट पहले से है, लेकिन अधिकांश स्कूलों में इसे महज अनौपचारिकता के रूप में देखा जाता है। अब नई व्यवस्था के तहत फिजिकल एंड एजुकेशन में इसे पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर बनाने की तैयारी की गई है।
10वीं क्लास में चाहे स्कूल बेस्ड एग्जाम दें या फिर बोर्ड एग्जाम, दोनों के लिए सर्टिफिकेट सीबीएसई ही इशू करता है। सीबीएसई सर्टिफिकेट में भी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को जगह मिलेगी। जो स्टूडेंट्स सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कोर्स को पास करेंगी, उनको सर्टिफिकेट में भी अच्छे ग्रेड मिलेंगे।
सोनीपत. सेल्फडिफेंस की ट्रेनिंग लेती हुई छात्रा। फाइल फोटो