- Hindi News
- स्कूली बच्चों की बस कंटेनर से टकराई, चालक गंभीर
स्कूली बच्चों की बस कंटेनर से टकराई, चालक गंभीर
जीटीरोड स्थित बढ़खालसा चौक पर सोमवार शाम को एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण दिल्ली टूर से घर लौट रहे करनाल के स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर एक कंटेनर में जा टकराई। स्कूल बस की टक्कर से कंटेनर एक सेंट्रो कार में घुस गया। हादसे में जहां स्कूल बस चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दो बच्चे एक अन्य बस ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से बस चालक को पीजीआई रैफर कर दिया गया।
करनाल के पक्का खेड़ा स्थित माता साहब कौर सीनियर सेंकेड्री स्कूल के 41 बच्चे चार शिक्षक सेामवार को दिल्ली स्थित एडवेंचर आईस लैंड में टूर पर गए थे। शाम को बच्चे बस से अपने घर लौट रही थे। इस बीच जब उनकी बस बढ़खालसा मोड़ के पास पहुंची तो सामने चल रहे एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लाइन पर चल रहे एक कंटेनर से जा टकराई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बस चालक सुखा सिंह को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सीट से बाहर निकाला। वहीं परिचालक कंवल सिंह, सातवीं कक्षा के छात्र हरमीत सिंह तीसरी कक्षा के छात्र मनप्रीत कौर को गंभीर चोट आई, जबकि अन्य बच्चों को भी हल्की चोट लगी है। वहीं दुर्घटना के बाद बस की टक्कर से कंटेनर सेंट्रो पर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
राहगीरों ने बस की खिड़की तोड़कर सभी बच्चों, टीचर्स बस चालक सुखा सिंह काे बाहर निकाला। सभी बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। शिक्षिका मीनू बेहोश थी। एंबुलेंस से घायल बच्चों को सोनीपत भेजा गया। सेंट्रो चालक को भी खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। बच्चे समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर एक ही पल में ये कैसे हो गया।
बस में बैठी शिक्षिका मीनू मेहला, हुमंग ललित, गगनदीप कौर परमिंद्र ने बताया कि वह मौत के मुंह से लौटे हैं। यदि बस पलट जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बस कंटेनर से टकराते ही उन्हें लगा सड़क पर बम फट गया है, लेकिन जैसे ही उन्होंने आंखें खोली बस में बच्चे दर्द से कराह रहे थे।
राई. दुर्घटनामें सहमे हुए स्कूल के बच्चे।
राई. बीसवांमिल चौक पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस।