बिजली रहेगी बाधित
बिजलीनिगम सिटी सब डिवीजन के एसडीओ अजय कुहाड़ ने बताया कि जाहरी रोड को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को इस रोड पर पोल शिफ्टिंग मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिस कारण सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार को इन इलाकों में विश्वकर्मा कॉलोनी, जटवाड़ा, सुंदर सांवरी, ज्ञान नगर, भीम नगर, महावीर कॉलोनी, कुम्हार गेट, जमालपुरा, मोहल्ला कलां, सारंग रोड इंडियन कॉलोनी में बिजली बाधित रहेगी। पांच बजे के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।