पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौ डिपो से राशन का वितरण बंद

सौ डिपो से राशन का वितरण बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरूरतमंदलोगों को सस्ता राशन मुहैया कराने के लिए सरकार द्वारा जिले में बनाए गए राशन डिपो होल्डर्स और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

डिपो होल्डर्स का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर उन्हें धमकाया जाता है। फिर भी बात नहीं बनती तो कार्रवाई कर दी जाती है। डिपो होल्डर्स सामूहिक त्यागपत्र के पीछे गेहूं का कम मिलना विषय है, लेकिन नाजायज तरीके से तंग करना भी एक विषय है। पिछले दिनों स्थानीय स्तर और चंडीगढ़ की छापामार टीम द्वारा डिपो होल्डर्स की जांच कर 65 डिपो संचालकों की सप्लाई सस्पेंड कर दी गई। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को 53 डिपो होल्डर्स ने इस्तीफा दे दिया है। जिसमें से आठ ने इस्तीफा वापस ले लिया।

श्री बालाजी डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के बैनर तले डिपो संचालक लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तब तक वह इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। डिपो होल्डर्स ने नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर कहा कि अधिकारियों द्वारा इस्तीफा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन और बात नहीं बनने पर फिर देख लेना जैसे शब्दों का प्रयोग हो रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंडीगढ़ और डीएफएससी कार्यालय सोनीपत के अधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में जांच प्रक्रिया चलाई गई। यह छापामार कार्रवाई 30 अगस्त को की गई। जिसमें खरखौदा, राई, गोहाना और गन्नौर के कई डिपो चेक किए गए। इनमें 65 डिपो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

लाभपात्रोंका रखा गया विशेष ध्यान : डिपोकी सप्लाई सस्पेंड होने के बाद लाभपात्रों को दूसरे डिपो से अटैच कर दिया गया है। इस कारण आधे लोगों को राशन मिलता है। आधे को नहीं मिल रहा है। वहीं आवागमन में जो परेशानी होती है, वह अलग है। पहले तो पता लगाने में ही मशक्कत करनी पड़ती है कि सप्लाई को किस डिपो से जोड़ा गया है।

डिपो संचालकों को अधिकारी लाभपात्र चोर की दृष्टि से देखते हैं। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो अधिकारियों की सह पर ही होती है। लेकिन जब बात बिगड़ती है तो उसे डिपो होल्डर्स को भुगतना पड़ता है। गेहूं पूरा मिलने सहित जब तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब आंदोलन चलता रहेगा।\\\'\\\' मुकेशकुमार, सचिवश्री बालाजी डिपो होल्डर्स एसोसिएशन, सोनीपत।