कांग्रेस को लोगों की चिंता नहीं : पंवार
सोनीपत| गलियोंमें सीवर का गंदा पानी तो पेयजल सप्लाई के नाम पर कॉलोनियों में दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। इससे लोग बीमार होते हैं। हिंसक घटनाओं के कारण बहू-बेटियों को घर से निकलने में डर लगता है। शहर में हर दिन कोई कोई बड़ी वारदात हो रही है और अपराधी पकड़े नहीं जाते। सोनीपत को अपना घर बताने वाले मुख्यमंत्री को यहां के लोगों की चिंता नहीं है। ये आरोप इनेलो के सोनीपत से प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने शहर में जनसंपर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं में लगाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 1987 का इतिहास दोहराना चाहती है। जिस उम्मीद के साथ उन्हें सोनीपत की जनता सिर आखों पर बैठा रही है तथा उनका सम्मान कर रही है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
सोनीपत. इनेलोप्रत्याशी सुरेंद्र पवार सभा को संबोधित करते हुए।