चोरों ने आभूषणों पर किया हाथ साफ
कालूपुरचुंगी के पास धर्मनगर स्थित एक मकान में चोरों ने रात के समय सेंध लगा दी। चाेरों ने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय मकान मालिक जहां ड्यूटी पर गया हुआ था, वहीं उसकी प|ी रिश्तेदारी में गई थी। चोर मकान से हजारों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की सूचना के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दिनेश पुत्र जागे राम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह रात को ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने देर रात उसके मकान में सेंध लगा दी। चोर मकान से करीब 80 हजार रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने उसे भारी नुकसान पहुंचाया है।