पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबीटी पहल, जनवरी से उपभोक्ता के खाते में जमा होगी एलपीजी सब्सिडी

डीबीटी पहल, जनवरी से उपभोक्ता के खाते में जमा होगी एलपीजी सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके घरेलू गैस उपभोक्ताओं की भी मुश्किल बढ़ने वाली है। प्रदेश सरकार द्वारा डीबीटी स्कीम को एक बार फिर से लागू किया जा रहा है। सरकार ने नाम बदलकर पहल कर दी है। बाकी सब कुछ वैसा ही है, जैसा पहले था। एक जनवरी से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी आएगी। केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन को पत्र व्यवहार कर मामले से अवगत करा दिया गया है।

एलपीजी गैस सब्सिडी के नाम पर अब गैस एजेंसी संचालक या उपभोक्ता कोई धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा। सारा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इस योजना से उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकार को भी फायदा मिलेगा। ऑनलाइन जानकारी के लिए माई एलपीजी डॉट इन पर सर्च किया जा सकता है।

आधारकी क्वेरी : आधारकार्ड संबंधित समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1800-300-1947 या फिर ऑनलाइन वेबसाइट http:// UIdai.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आवेदन के तीन माह बाद आवेदक का कार्ड बनेगा। यह योजना केवल घरेलू सिलेंडर पर ही लागू है। इसका लाभ कॉमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाएगा। इस श्रेणी में 14.2 किलो के गैस सिलेंडर ही आएंगे, 19 किलो के सिलेंडर नहीं। जिले की 17 गैस एजेंसियों पर सवा दो लाख रसोई गैस के उपभोक्ता हैं। इन सभी को आधार कार्ड का लिंक करने के बाद ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

^सरकार द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि जनवरी से एलपीजी की सब्सिडी बैंक के माध्यम से ही मिलेगी। जिसके तहत सभी को लिंक कराकर सेवा का लाभ उठाना चाहिए।\\\'\\\'राजीव रतन, डीसी, सोनीपत।

आधार को बैंक नंबर से लिंक करने के तरीके : आधारकार्ड की फोटो कापी को फार्म नंबर दो के साथ लगाकर एजेंसी संचालक को जमा करवा दें। इसके अलावा उपभोक्ता टाेल फ्री नंबर 1800-2333- 555 पर कॉल कर सकता है। आनॅलाइन के लिए www.rasf.uiadai.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर इसके लिए आनॅलाइन गैस एजेंसियों की www. indian.co.in/smd ivrs.php, hindustanpetroleum.com/hpanytime या bharatgas.com/pages/customer_care/cc_ivrsinfo. वेबसाइट पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

{सिलेंडर के दुरुपयोग पर लगेगा अंकुश।

{ऑनलाइन मिलेगी गैस संबंधित जानकारी।

{गैस संबंधित कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश।

{सब्सिडी के लिए