- Hindi News
- कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में विशेष टीकाकरण 13 से
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में विशेष टीकाकरण 13 से
सोनीपत | कुंडलीऔद्योगिक क्षेत्र में बाल सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 14 दिसंबर को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को नगराधीश सुधांशु गौतम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीटीएम गौतम ने कहा कि इस एरिया में हजारों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं। इनके परिवार यहीं पर रहते हैं। दूसरे प्रदेशों से यहां श्रमिकों उनके परिवारों का आना-जाना लगा रहता है। इसी के मद्देनजर इस क्षेत्र में 13 14 दिसंबर को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 24 सत्रों के लिए 70 सदस्यों की टीम और पांच सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।